{"_id":"6660bc3e51e26d7c4b066084","slug":"a-young-man-leaving-his-brother-in-law-at-the-station-and-going-home-died-in-a-road-accident-mau-news-c-295-1-mau1003-113518-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: साले को स्टेशन छोड़ घर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: साले को स्टेशन छोड़ घर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
चिरैयाकोट। करमी के पास चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर मंगलवार सुबह हुई दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो बाइक चालक घायल हो गए। एक को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घर के कमाऊ व्यक्ति की मौत से परिजन का रो- रोकर बुरा हाल है।
आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव का रहने वाला 40 वर्षीय अजय कुमार राम बाइक से मंगलवार को साले को मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। वहीं से वापस घर जा रहा था कि करमी के पास सामने से जा रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। आस पास के लोगों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी रानीपुर भेजा, जहां अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थिति खराब देख परिजन उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। समाचार दिए जाने तक दूसरे का नाम पता नहीं मिल सका। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस दोनों बाइक को थाना ले गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मुंबई में करता था पेंटर का काम
परिजनों ने बताया कि मृतक अजय कुमार राम मुंबई में पेंटर का काम करता था। वह एक सप्ताह पहले मुंबई से घर आया हुआ था। सोमवार को अपने ससुराल चिरैयाकोट के हाफिजपुर गांव आया था। मंगलवार को साले को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना ट्रेन पकड़वाने गया था। वह उसे स्टेशन पर साले को छोड़ कर आ रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद उसके दो पुत्रों अभय 8 वर्ष, अक्षय 5 वर्ष , एक बेटी रागिनी 6 वर्ष तथा उसकी पत्नी सुभावती और माता-पिता का रोते-रोते बुरा हाल था।