{"_id":"69ab133d3aabd1da290bd90d","slug":"a-young-man-in-malaysia-died-after-suffering-stomach-pain-after-eating-food-mau-news-c-295-1-mau1002-141888-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खाना खाने के बाद पेट में उठा दर्द, मलयेशिया में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खाना खाने के बाद पेट में उठा दर्द, मलयेशिया में युवक की मौत
विज्ञापन
उमा सैनी की फाइल फोटो, जिनकी मलेशिया में पेट में दर्ज होने से हुई मौत
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालीसपुर गांव निवासी उमा सैनी (33) की मलयेशिया में शुक्रवार की रात मौत हो गई। खाना खाने के बाद पेट में दर्द उठने के बाद तबीयत बिगड़ी थी। साथ रहने वाले लोगों ने भोर में परिजनों को फोन करके मौत की सूचना दी।
भतीजे विशाल ने बताया कि रोजी रोटी के लिए उनके चाचा तीन साल पहले मलयेशिया गए थे। शाम को फोन कर बताए थे कि चार माह बाद कंपनी छुट्टी देगी, तब वो घर आएंगे। शुक्रवार की रात दो बजे उनके मोबाइल पर मलयेशिया में चाचा के साथ रहने वाले लोगों ने फोन करके उनके मौत की सूचना दी।
बताया कि खाना खाने के बाद उनके पेट में दर्द होने लगा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। विशाल ने बताया कि वहां से शव लाने के लिए कुछ कागजात मांगा गया है। कागजात भेज दिया गया है, फिर एक सप्ताह में शव उन्हें मिल जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि तीन साल पहले चाचा घर आए थे, तभी उनकी शादी हुई थी। छह माह तक वो घर रहे फिर, मलयेशिया चले गए। चाची अपने मायके में रहती हैं। बताया कि उमा सैनी तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।