फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man fell on the road while trying to save his bike and died after being run over by a car.

Mau News: बाइक को बचाने में सड़क पर गिरा युवक, कार के रौंदने से मौत

Sun, 08 Mar 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man fell on the road while trying to save his bike and died after being run over by a car.
कुर्थीजाफरपुर के पारा निवासी युवक की पहसा चट्टी पर सड़क दुर्घटना में मौत के बाद जुटी भीड़।संवाद
कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बड़े भाई के ससुराल जा रहे अमन मौर्य (19) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सामने चल रही बाइक को बचाने में अमन ने ब्रेक लगाया, जिससे बाइक बीच सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

सामने से आ रही कार ने रौंद दिया, जिससे वो लहुलुहान हो गए थे। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर वहां से भाग गया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

अमन मौर्या कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के निवासी थे। पिता राजेश मौर्या ने बताया कि शनिवार की सुबह अमन बाइक से बड़े भाई अंबुज के ससुराल बलिया जा रहे थे। लखनऊ-बलिया मार्ग पर शाहपुर के पास बाइक में टक्कर न हो इसके लिए उन्होंने ब्रेक लगाया, जिससे बाइक सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसा वहीं पास के ही दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहां से हलधरपुर थाना कुछ ही दूरी पर होने से पहले हलधरपुर थाने की पुलिस पहुंची।

घटनास्थल कोपागंज थाना में होने के कारण वहां की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज देखा।
पिता राजेश लखनऊ में रहकर गाड़ी चलवाते हैं। अमन चार भाई में सबसे छोटे थे। एक भाई कुर्थीजाफरपुर बाजार में कंप्यूटर की दुकान चलाता है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed