फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A worker engaged in the construction of a water tank in the village died, his body was found in a pickup.

Mau News: गांव में पानी की टंकी के निर्माण में लगे श्रमिक की मौत, पिकअप में मिला शव

Fri, 13 Feb 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A worker engaged in the construction of a water tank in the village died, his body was found in a pickup.
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव में जल निगम के पानी की टंकी निर्माण में कार्यरत सुरेंद्र राम (32) की अबूझ हाल में मौत हो गई। शव बृहस्पतिवार की भोर में 4 बजे पिकअप वाहन में मिला। मेंहनगर थाना क्षेत्र के घिनहापुर निवासी सुरेंद्र राम पानी की टंकी निर्माण में मजदूर का काम कर रहे थे। उनके भाई सूरज ने बताया कि बृहस्पतिवार की भोर में करीब 04 बजे फोन पर सूचना मिली कि सुरेंद्र का शव एक पिकअप में पाया गया है। सुरेंद्र ठेकेदार शंकर के अधीन मजदूरी कर रहे थे। वे एक पुत्री के पिता थे। परिवार वाले घटना के कारणों से अनभिज्ञ हैं और पुलिस से उचित जांच की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed