{"_id":"67fff1d3c4aabc51fe016ca5","slug":"a-woman-who-went-to-get-mustard-crushed-slipped-and-got-injured-after-being-hit-by-the-machine-mau-news-c-295-1-mau1001-126690-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सरसों पेराई कराने गई महिला का फिसला पैर, मशीन की चपेट में आने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सरसों पेराई कराने गई महिला का फिसला पैर, मशीन की चपेट में आने से घायल
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा में बुधवार को सरसों तेल पेरवाने गई महिला का पैर फिसलने से मशीन पर जा गिरी। महिला संभल पाती जब तक वह मशीन में फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लाडनपुर के मौजा माफ़ी निवासिनी परमदेई देवी (60) पत्नी मूलचंद चौहान बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला दोस्तपुरा के भरत मिलाप के पास स्थित तेल मिल में सरसों पेरवाने आई थी। अभी सरसों पेरवा रही थी की अचानक उसका पैर फिसल गया और वह मशीन के ऊपर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर घायल हो गई।
महिला की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे और घायल महिला को बाहर निकाला और उसे कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।