फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A woman running away pulling a chain was caught and handed over to the police, a case was registered

Mau News: चेन खींचकर भाग रही महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा, केस

Wed, 16 Jul 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A woman running away pulling a chain was caught and handed over to the police, a case was registered
मुहम्मदाबाद गोहना। ऑटो सवार महिला की चेन खींच रही चोर गैंग की एक सदस्य को बहादुर महिला ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसके साथ एक अन्य महिलाओं ने भागने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें भी पकड़ लिया। दोनों महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे की है, जब पीड़ित महिला शिव मंदिर से पूजा कर ऑटो में बैठकर घर जा रही थी। मुहम्मदाबाद गोहना जमालपुर निवासी रंजू यादव सोमवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई थीं।
विज्ञापन

ऑटो से घर जाते समय दो अनजान महिलाएं आकर बैठ गईं। मौका पाकर एक महिला ने उनके गले से चेन खींच लिया और ऑटो रोकवाकर भागने लगीं। इतने में रंजू को चोरी का आभास हुआ और उनमें से एक महिला को दबोच लिया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने भाग रही दो अन्य महिलाओं को भी पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर गई। महिला के पति रामधनी यादव की तहरीर पर पुलिस ने सुनीता और आंचल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाल कमलाकांत वर्मा ने बताया कि चेन खींचने के दौरान पीड़ित महिला ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी थी। उनके पति की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed