{"_id":"67b76d4ba58459edcb017317","slug":"a-woman-lay-down-on-the-track-after-seeing-the-intercity-express-coming-and-died-mau-news-c-295-1-mau1001-124356-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: इंटरसिटी एक्सप्रेस आते देख पटरी पर लेटी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: इंटरसिटी एक्सप्रेस आते देख पटरी पर लेटी महिला, मौत
विज्ञापन
पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुवराबोझ गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला ने इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले महिला रेलवे ट्रैक किनारे टहल रही थी, जहां ट्रेन को आते देख उसने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी।
जानकारी के अनुसार सुवराबोझ गांव के पास से गुजरी वाराणसी भटनी रेलखंड के रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब आठ बजे एक 40 वर्षीय महिला काफी समय से बैठी थी। इस दौरान वहां खेत में काम कर रहे लोगों ने उससे बातचीत कर उसके बैठने का कारण भी जानने की कोशिश की , लेकिन उसके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया।
इस बीच गोरखपुर से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को देखकर वह रेलवे ट्रैक पर आ गई और पटरी पर लेट गई। जिससे ट्रेन के जद में आने से उसकी मौत हो गई। महिला पीले कलर की साड़ी पहनी थी। महिला की शिनाख्त नही हो सकी।