फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A woman dies in an unknown condition, her maternal uncle gave Tahrir

अबूझ हाल में महिला की मौत, मायके वालों ने दी तहरीर

Sat, 14 Nov 2020 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
A woman dies in an unknown condition, her maternal uncle gave Tahrir
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के दपेहडी गांव निवासी 21 वर्षीया एक महिला की शुक्रवार को अबूझ हाल में मौत हो गई। ससुराल वालों ने मृतका के मायके वालों को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की मां ने इस मामले में ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि बिना सूचना उसकी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

काझा निवासी दुर्गावती पत्नी राजेश ने पुलिस केे दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी अल्पना की शादी वर्ष 2018 में थाना क्षेत्र के दपेहड़ी गांव निवासी राहुल पुत्र हरिवंश से हुई थी।अल्पना का एक तेरह महीने का लड़का रौनक है। मृतका की माँ ने ससुराल लोगों पर बेटी को दहेज के मारने पीटने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि अल्पना की मौत के बाद ससुराल वालों ने शुक्रवार को बिना सूचना दिए उसका दाह संस्कार कर दिया।मृतका की माँ दुर्गावती ने पति राहुल,सास,ससुर,देवर,ननद के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने तहरीर दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।इस बाबत एसओ कुमुदशेखर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed