{"_id":"6827849a074e609a68018f9a","slug":"a-truck-loaded-with-sugar-collided-with-a-divider-and-caught-fire-mau-news-c-295-1-svns1028-127998-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डिवाइडर से टकराया चीनी से भरा ट्रक, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डिवाइडर से टकराया चीनी से भरा ट्रक, लगी आग
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की भोर में बिहार जा रहे ट्रक में डिवाइडर से टकराने के बाद आग लग गई। हादसा में ड्राइवर और खलासी की जान बच गई। सूचना पर यूपीडा की राहत टीम मौके पर पहुंची और किसी प्रकार आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक और चीनी पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे का कारण चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आने से हुई।
गोंडा जिला के जरवल से चीनी लादकर ट्रक चालक शुक्रवार को डुमरा बिहार जा रहा था। इस बीच ट्रक चालक शुक्रवार की भोर करीब चार बजे अभी वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 264.3 किमी दूरी पर सैदपुर चिश्ती पट्टी गांव के समीप पहुंचा था। इस बीच चालक को नींद के चलते झपकी आ गई, तेज गति होने के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से जोरदार टक्कर के बाद ट्रक की फ्यूल टंकी फट गई और उसमें आग लग गई।
ट्रक चालक बक्सर के चट्टीभोला डेरा गांव निवासी दीपक यादव और खलासी मंटू यादव ने कूदकर जान बचाया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 264.5 किमी माइलस्टोन के समीप ट्रक में आग लगने की सूचना पर भोर में 4:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक जल रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस की राहत टीम और पुलिस की मदद से आग पर आग बुझाया कर ट्रक को किनारे लगा दिया गया।