{"_id":"657b41b1f17a9a64f509be27","slug":"a-trolley-laden-with-sugarcane-overturned-on-a-bike-one-in-critical-condition-mau-news-c-295-1-mau1002-6292-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाइक पर पलटी गन्ने से लदी ट्राली, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाइक पर पलटी गन्ने से लदी ट्राली, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना के सुग्गीचौरी बाजार में बुधवार की देर शाम गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर चलती बाइक और सब्जी की दुकान पर पलट गयी। इसमें बाइक सवार दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जमीन पर बैठकर सब्जी बेच रहे दुकानदार को हल्की चोटें आई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
थाना के लिलहवा निवासी हरेंद्र चौहान (38) पुत्र बाढ़ू बुधवार की शाम बाइक से सुग्गीचौरी बाजार में सामान की खरीदारी करने आया था। सामान लेकर घर जाने के लिए निकल ही रहा था कि बाजार में आयी गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली उसके ऊपर पलट गई। इसमें बाइक सहित हरेंद्र दब गया। ट्राली पलटते ही बाजार में अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे खींचकर बाहर निकाला। वहीं सब्जियों से लदा ठेला और जमीन पर रखी सब्जियां दबकर चकनाचूर हो गई। सब्जी बेच रहे भठिया निवासी रमेश मौर्य भी घायल हो गया। लोगों ने हरेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।