फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A thief who had stolen from a closed house was arrested with jewelery

बंद मकान से चोरी करने वाला चोर गहनों सहित गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
A thief who had stolen from a closed house was arrested with jewelery
चिरैयाकोट।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम करमी में 5 अगस्त की रात मकान से हुई चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस ने गांव के एक युवक को शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम एस आई ज्ञानचंद सैनी अपने हमराही पीताम्बर और नीरज के साथ क्षेत्र के सुल्तानी पुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि 5 अगस्त को घर में हुई चोरी के गहनों को कहीं बेचने के लिए एक युवक झोले में चोरी के गहनों को लेकर जा रहा है। थोड़ी ही देर में पुलिस को एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे गहनों सहित दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़ा गया युवक करमी गांव का ही रोहित निकला।पुलिस ने उसके पास से चुराए गए सभी गहने बरामद कर लिया। चोरी की घटना की जानकारी होने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने चोर को चोरी के गहनों सहित गिरप्तार कर लिया। इससे लोगों ने संतोष जताया और लोगों का कहना था कि काश सभी चोरियों की घटनाओं का खुलासा पुलिस इतनी ही सक्रियता से करती।
विज्ञापन

पुलिस ने चोर का चालान कर दिया। करमी गाव निवासी अखिलेश सिंह बाहर रहकर नौकरी करते है, उनकी पत्न्नी सुशीला सिंह घर में ताला बंद करके अपने बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। चोर बंद मकान के दरवाजे का ताला तोड़ कर कमरे के एक बक्से में रखे डेढ़ लाख रुपए के जेवरों को चुरा ले गए। 5 अगस्त को वह मायके से आई तो उसे चोरी की जानकारी हुई तब उसने थाने पहुचकर चोरी की मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed