{"_id":"6abeb53bd79f72742b0e82cb","slug":"a-tender-has-been-awarded-for-the-construction-of-a-subway-worth-738-crore-mau-news-c-295-1-mau1002-152901-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रतनपुरा में बंद रेलवे क्राॅसिंग पर 7.38 करोड़ रुपये के सब-वे निर्माण का टेंडर हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रतनपुरा में बंद रेलवे क्राॅसिंग पर 7.38 करोड़ रुपये के सब-वे निर्माण का टेंडर हुआ
विज्ञापन
रतनपुरा रेलवे स्टेशन यार्ड में बंद रेलवे क्रासिंग, यहीं बनेगा लिमिटेड हाइट सब-वे। संवाद
रतनपुरा। रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट नंबर 23 पर 2.75 मीटर ऊंचे सब-वे निर्माण के लिए रेलवे ने 7.38 करोड़ रुपये का टेंडर किया है। इस धनराशि की स्वीकृति बीते 14 जुलाई को मिल गई थी। 25 सितंबर को जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार, यह कार्य विराज कंस्ट्रक्शन देवरिया प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित किया गया है।
इस टेंडर के बाद 30 से अधिक गांवों के लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वर्ष 2020 में इंदारा-फेफना रेलमार्ग पर रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल समपार संख्या-23 को प्लेटफॉर्म नंबर दो के विस्तार के लिए बंद कर दिया गया था। इससे इटैली, अतरौल पांडेय, बिसुकिया, कुड़सर, पहदेवाजीत, उमरपुर और नसीराबाद खुर्द सहित 30 ग्राम पंचायतों के लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। पहले गांवों के लोग रतनपुरा बाजार और ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए 50 मीटर की दूरी तय करते थे। अब उन्हें तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। नजदीकी होने के कारण लोग अब भी प्लेटफॉर्म पार करके आते-जाते हैं, जिससे जोखिम बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों के प्रदर्शन और पत्रक सौंपने के बाद इस जगह अंडरपास बनाने की स्वीकृति दो साल पहले ही मिल गई थी।
परियोजना का विवरण
गति शक्ति कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों ने 23 जून, 2024 को रतनपुरा पहुंचकर जमीन का सीमांकन किया और नक्शा तैयार किया था। यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2026-27 में फेज-30 योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। इसके तहत रतनपुरा यार्ड पर 2.75 मीटर ऊंचाई वाला लिमिटेड हाइट सब-वे बनाया जाएगा। इससे रेलवे लाइन के दोनों ओर रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि ठेकेदार द्वारा अनुबंध राशि जमा करने पर धनराशि आवंटित होगी और तैयार नक्शे के आधार पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
रतनपुरा यार्ड पर 2.75 मीटर ऊंचाई के लिमिटेड हाइट सब-वे निर्माण के लिए टेंडर हो गया है। ठेकेदार द्वारा अनुबंध राशि जमा करने पर धनराशि आवंटित होगी। तैयार किए गए नक्शे के आधार पर काम शुरू होगा। - महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी