{"_id":"69d7fb9d47c405e39f01bec1","slug":"a-spark-emerged-while-connecting-a-wire-to-a-pole-burning-10-biswa-of-wheat-crop-mau-news-c-295-1-mau1002-143679-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डंडे से तार जोड़ते समय निकली चिंगारी, 10 बिस्वा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डंडे से तार जोड़ते समय निकली चिंगारी, 10 बिस्वा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के चंद्रावती गांव में हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से बृहस्पतिवार की शाम चार बजे बीरबल की 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उन्होंने थाने पहुंचकर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर सौंपी है।
बीरबल ने बताया कि उनके खेत के बीच से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। उनके खेत के सटे बिजली का खंभा है, जिसका जंफर उड़ जाने से कुछ घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। गांव निवासी एक युवक डंडे से तार जोड़ने लगा। मना करने के बावजूद वह नहीं माना।
तार छूने से चिंगारी निकली और गेहूं की फसल में गिरने से आग लग गई। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।