{"_id":"67f9618b86fb8ade1309e3ca","slug":"a-proposal-of-rs-7-crore-was-approved-in-the-board-meeting-mau-news-c-295-1-mau1002-126487-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बोर्ड बैठक में 7 करोड़ के प्रस्ताव को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बोर्ड बैठक में 7 करोड़ के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
विज्ञापन
वलीदपुर। स्थानीय नगर पंचायत के सभागार में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली बोर्ड बैठक हुई। इसमें सभी नगर पंचायत सदस्यों ने विकास कार्यों के लिए सात करोड़ रुपये का प्रस्ताव पेश किया, जिसपर बोर्ड की मुहर लगी।
16 वार्डों में नाली, इंटरलॉकिंग, प्रकाश, सफाई आदि कार्यों पर मंजूरी मिली। नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री गुप्ता ने कहा कि सभी सदस्य मिलजुल कर अपने वार्डों का विकास करने के लिए प्रस्ताव बनाकर देते रहें। उसी हिसाब से सभी वार्डों में कार्य कराया जाएगा, ताकि नगर स्वच्छ और साफ सुथरा रहे।
अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार ने कहा कि जितना भी धन खर्च होगा दिया जाएगा और सभी वार्डों का विकास करके नगर को स्वच्छ नगर पंचायत घोषित किया जाएगा। इस मौके पर कामता प्रसाद, मोहम्मद दानिश, कलावती, रजिया, ऋषि सोनकर, पप्पू यादव आदि सदस्य मौजूद थे।