{"_id":"67fea8c53cb92623b205b834","slug":"a-proposal-of-rs-4-crore-for-development-works-mau-news-c-295-1-svns1028-126659-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: विकास कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: विकास कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव
विज्ञापन
रतनपुरा। स्थानीय खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में ब्लॉक प्रमुख सरिता राजभर की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों ने अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाया।
बैठक में कुल 168 प्रस्ताव आए। राज्य वित्त से दो करोड़ पांच लाख और 15वां वित से एक करोड़ 96 लाख रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित हुआ। सर्वसम्मति से पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। इसके पश्चात बैठक की कार्रवाई आगे के लिए प्रारंभ हुई।
बैठक में विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की बारे में विस्तार से बताया। कई सदस्यों ने कई विभाग के अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे शासन प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर रतनपुरा के चिकित्सक की अनुपस्थिति पर सदस्यों में आक्रोश दिखा। विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामप्रवेश राजभर ने अनुपस्थिति के लिए अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी करने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन में सर्वानुमति से पारित कर दिया गया।
पीएम विश्वकर्मा योजना पर भी चर्चा हुई। शौचालय आवास, फ्री बोरिंग, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं पर गहन चर्चा हुई। विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि राम प्रवेश राजभर ने गांव को जोड़ने वाली सड़कों की खस्ताहाली और टूटी पटरियों का मुद्दा उठाया।
बीडीओ अमिय कुमार शशि ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बल देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता महत्वपूर्ण प्रश्न है। संचालन ब्रह्मप्रकाश पाठक ने किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, रविंद्र नाथ यादव, बबलू यादव, अशोक चौहान आदि माैजूद रहे।