{"_id":"6a2d9fba767d6b390e00a834","slug":"a-proposal-has-been-sent-for-the-construction-of-helipads-in-the-ghosi-and-madhuban-assembly-constituencies-mau-news-c-295-1-mau1002-147010-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घोसी और मधुबन विधानसभा क्षेत्रों में हेलिपैड निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घोसी और मधुबन विधानसभा क्षेत्रों में हेलिपैड निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बना हेलीपैड।संवाद
जिले की चारों विधानसभाओं में हेलिपैड निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 3.98 करोड़ रुपये की कार्ययोजना भेजी है। प्रांतीय खंड रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना और रतनपुरा में नए हेलिपैड तथा पुलिस लाइन स्थित हेलिपैड का उच्चीकरण कराएगा।
इन कार्यों पर 2.56 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। वहीं घोसी और मधुबन विधानसभा क्षेत्रों में दो हेलिपैड निर्माण के लिए निर्माण खंड ने 1.42 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
जिले में फिलहाल पुलिस लाइन में तीन मीटर चौड़ा एक स्थायी हेलिपैड बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग के स्टीमेट के अनुसार एक अस्थायी हेलिपैड बनाने में 40 से 45 हजार ईंटें (लगभग 22.5 ट्रॉली) लगती हैं। इससे 26×26 फीट का ‘एच’ आकार बनाया जाता है।
विज्ञापन
कार्ययोजना भेजे जाने के बाद प्रांतीय खंड ने पहले चरण में मुहम्मदाबाद गोहना में नए हेलिपैड और पुलिस लाइन स्थित स्थायी हेलिपैड के उच्चीकरण का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। वर्तमान में पुलिस लाइन का हेलिपैड तीन मीटर चौड़ा है, जिसे चार मीटर और चौड़ा कर सात मीटर किया जाएगा।
कोट-- -
पांच नए हेलिपैड निर्माण और पुलिस लाइन स्थित हेलिपैड के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसमें 3.98 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। इनके बन जाने से जनसभा के दौरान आनन-फानन में अस्थायी हेलिपैड बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
-सुदामा प्रसाद, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड मऊ

कोट