फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A picture of chaos Indara Junction plunged into darkness as soon as power was cut

Mau News: अव्यवस्था की तस्वीर, बिजली कटते ही अंधेरा में समाया इंदारा जंक्शन, विरोध के बाद चला जनरेटर

Mon, 28 Apr 2025 05:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 28 Apr 2025 05:33 PM IST
सार

इंदारा जंक्शन पर रात में बिजली कटते ही अंधेरा छा गया। बहुत देर तक इंतजार करने के बाद भी जब रोशनी नहीं हुई तब यात्रियों ने हंगामा कर दिया और बाद में जनरेटर चलाया गया। इस अव्यवस्था पर रेलयात्रा करने आए लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।
 

विज्ञापन
A picture of chaos Indara Junction plunged into darkness as soon as power was cut
जंक्शन परिसर में छाया अंधेरा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदारा जंक्शन पर रविवार की रात दस बजे के करीब बिजली जाते ही अंधेरा हो गया। इस बीच टिकट काउंटर खिड़की पर टिकट लेने खड़े कुछ कुछ यात्री और रेलवे कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। यात्रियों द्वारा जनरेटर की सुविधा होने के बाद भी बिजली चली जाने पर अंधेरा होने पर सवालिया निशान उठाकर सवाल करने लगे, इस बात से नाराज रेलवे कर्मचारियों से कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


बात बढ़ते देखकर करीब बीस मिनट बार रेलवे कर्मचारियों द्वारा जनरेटर चालू किया गया, जिससे दुबारा टिकट काटने का काम शुरू किया गया। यात्री रमेश, साेनू, राजहरी, कृष्णा प्रताप सिंह आदि ने बताया कि इंदारा जंक्शन जिले के मऊ जंक्शन के बाद दूसरा महत्वपूर्ण जंक्शन है, बावजूद यहां यात्री सुविधाओं का आभाव बना हुआ है।
विज्ञापन


यहां बिजली जाते ही अंधेरा दूर करने के लिए जनरेटर है, लेकिन रविवार को बिजली जाने के करीब 15 मिनट बाद भी इसे चालू करने की कवायद नहीं की गई। यह स्थानीय रेलवे कर्मचारियों की उदासीनता और मनमानी रवैया का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया कि इस जंक्शन से मधुबन,मझवारा,सेमरी जमालपुर, कसारा,रईसा,महुआर,अदरी, शाहपुर, खालिसपुर, बाडा़, कटवासं, अलीनगर, पहसा, चकरा सहित सैकड़ों गांवों के लिए इस जंक्शन से यात्रा करते हैं।इस स्टेशन से दिन भर में 35 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन रहता है।




उधर इस संबंध में वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, लेकिन यह मामला गंभीर है, इस विषय में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed