फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A pickup carrying devotees returning from the fair collided with a trolley, killing a woman

Mau News: मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्राॅली में भिड़ी, महिला की मौत

Thu, 12 Dec 2024 12:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
A pickup carrying devotees returning from the fair collided with a trolley, killing a woman
रानीपुर। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी दो दर्जन महिला, पुरुष और बच्चे अपने कुछ रिश्तेदार के साथ मंगलवार को पिकअप से आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया स्थित गोविंद साहब मेले में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। मंगलवार की देर रात करीब 10:10 बजे मेले से लौटते समय मंदुरी एयरपोर्ट के पास पिकअप पीछे से गन्ना लदी ट्राॅली में भिड़ गई। हादसे में पिकअप पर सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं करीब 25 लोग घायल हो गए। इनमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना के अमारी गांव निवासी और उनके कुछ रिश्तेदार पिकअप से आजगमगढ़ के अतरौलिया में गोविंद साहब मेला में गए थे। वही से सभी वापस आ रहे थे कि आजमगढ़ में ही मंदूरी एयरपोर्ट के पास पिकअप आगे जा रही गन्ना लदी ट्राॅली में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के आगे का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दिया। सभी घायलों का एंबुलेंस से आजमगढ़ के जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने बचिया देवी (65) पत्नी बसंत राजभर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल गाजीपुर जनपद के मरदह थाना के हमीरपुर गांव निवासी सुशीला देवी (50), पुत्तुल (15), शीसम (14), ममता (45) को जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सरायलखंसी थाना के अमारी गांव निवासी मुन्नी देवी (48) पत्नी लालमनी और मराछी देवी (75) पत्नी ननकू को आजमगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। अन्य घायलों में अमारी गांव निवासी रीता देवी (50), चंद्रवती देवी (50), अंजली (14), मीना देवी (52), हरिश्चंद्र (70), इशरावती (65), पलकू (50), लालमती देवी (52), लालता देवी (52), सरिता देवी (50), सम्पाती देवी (65), छोटे चौहान (40), निरंजन राजभर (49), विद्यावती देवी (70), माया देवी (48), मुखिया देवी (48), प्यारी देवी (62), संगीता देवी (45) थे। मृतक बचिया देवी के पुत्र राजेश राजभर ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed