फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A permanent warrant has been issued against Afsha Ansari, wife of gangster Mukhtar Ansari, under the Gangsters Act.A permanent warrant has been issued against Afsha Ansari, wife of gangster Mukhtar Ansari, under the Gangsters Act.

Mau News: गैंगस्टर एक्ट में माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी

Sun, 21 Sep 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A permanent warrant has been issued against Afsha Ansari, wife of gangster Mukhtar Ansari, under the Gangsters Act.A permanent warrant has been issued against Afsha Ansari, wife of gangster Mukhtar Ansari, under the Gangsters Act.
मऊ। गैंगस्टर एक्ट के विशेष न्यायाधीश जीव कुमार वत्स ने दिवंगत माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया है। विशेष जज ने अपने आदेश मे लिखा कि नामजद आरोपी आफ्शा अंसारी विवेचना से ही फरार हैं। आरोप पत्र मिलने के बाद अभियुक्त के विरूद्ध गैर जमानतीय वारंट और 82 सीआरपीसी की प्रक्रिया भी की जा चुकी है। इस मामले में साक्षी वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया का बयान दर्ज है कि फरार आरोपी के मकान पर सीलबंद ताला लगा था, आस पड़ोस के व्यक्तियों ने बताया कि मकान गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क है। अभियुक्त फरार हैं। ऐसे में अभियुक्त के फरार घोषित करते हुए उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया। साथ ही इस मामले में पत्रावली पृथक करते हुए दूसरे आरोपियों पर आरोप तय करने के लिए 3 अक्तूबर की तिथि तय की। यह मामला नगर के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। जहां तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दक्षिण टोला पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत आफ्शा अंसारी और अनवर सहजाद, सरजीत रजा उर्फ आतिफ रजा, रविंद्र नारायण सिंह, जाकिर हुसैन उर्फ विक्की को आरोपी बनाया गया। इस मामले में पुलिस ने मामले की विवेचना कर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के विरुद्ध फरारी में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में आफ्शा के अलावा दूसरे आरोपी कोर्ट में हर सुनवाई में उपस्थित आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed