फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A non-bailable warrant along with attachment notice has been issued against Afsa Ansari

Mau News: आफसा अंसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट के साथ ही कुर्की की नोटिस जारी

Fri, 01 Aug 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A non-bailable warrant along with attachment notice has been issued against Afsa Ansari
मऊ। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए राजीव कुमार वत्स ने गैंगस्टर एक्ट में आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस जारी किया है। मामले मे हाजिरी के लिए 1 सितंबर की तिथि नियत किया है। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दक्षिण टोला पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर गैगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई। इसमें माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी, अनवर सहजाद, सरजीत रजा उर्फ़ आतिफ रजा, रविंद्र नारायण सिंह, जाकिर हुसैन उर्फ विक्की को आरोपी बनाया। पुलिस ने मामले की विवेचना कर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के विरुद्ध फरारी में आरोप पत्र न्यायालय में भेजा। न्यायालय में आफसा अंसारी के अलावा शेष आरोपी उपस्थित हो रहे हैं जबकि आफसा अंसारी उपस्थित नहीं हो रही हैं, इस पर विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए ने उनके विरुद्ध गैरजमानती वारंट के साथ ही उनकी संपत्ति को कुर्क करने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed