फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A Mumbai youth was made a MNREGA worker, he got to know when money came into his account

Mau News: मुंबई के युवक को बना दिया मनरेगा का मजदूर, खाते में पैसा आने पर हुई जानकारी

Wed, 27 Aug 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
A Mumbai youth was made a MNREGA worker, he got to know when money came into his account
विशाल राजभर।
मऊ। जिले का रानीपुर ब्लॉक के दुर्जेपुर गांव निवासी विशाल राजभर मुंबई में रहता है। उसे मनरेगा मजदूर दिखाकर मास्टररोल पर उसका नाम चढ़ाया गया। खाते में पैसा आने पर युवक को जानकारी हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके युवक ने यह जानकारी दी। प्रधानपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानपति जान से मारने की धमकी दे रहा है। वीडियो में विशाल राजभर ने बताया कि वो मुंबई में रहकर नौकरी करता है। कभी मनरेगा में मजदूरी नहीं की है। लेकिन बीते दिनों बैंक खाते में मनरेगा का 3528 रुपये आया। कुछ देर बाद ही गांव के प्रधान पति ने फोन करके कहा कि 200 रुपये तुम रख लो और शेष पैसा भेज दो। नहीं भेजने पर जान से मारने की धमकी दी। मनरेगा में ये फर्जीवाड़ा पंचायत सचिवों की मिलीभगत से होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले भी आया था इस तरह का मामला
अगस्त के पहले सप्ताह में रतनपुरा ब्लॉक के अइलख ग्राम पंचायत में इस तरह का मामला उजागर हुआ। प्रधान ने दो सगे भाइयों, चाचा और गांव के बाहर रहने वालों का भी मनरेगा में नाम चढ़ाकर मजदूरी का भुगतान कराया है।
विज्ञापन

वर्जन
वीडियो के माध्यम से जानकारी हुई है। पंचायत सचिव और प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। ग्राम पंचायत से संबंधित मनरेगा के अभिलेखों की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाकांत, बीडीओ
-----------------------
प्रधानपति बोले : रंजिश में झूठी बयानबाजी कर रहा युवक

दुर्जेपुर के प्रधानपति रविंद्र राजभर ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक झूठी बयानबाजी कर रहा है। बीते एक साल से उससे न तो सामने से बातचीत हुई न ही फोन से। यदि उनके पास जान से मारने की धमकी देने का साक्ष्य है तो वो कानूनी कार्रवाई करा सकता है। मनरेगा भुगतान को लेकर बताया कि एक ही जॉब कार्ड नंबर पर विशाल और उनकी मां का नाम दर्ज है। मुंबई जाने से पहले वो मनरेगा में मजदूरी करता था, इसका भुगतान रुका हुआ था। उनके जाने के बाद मां काम करती रही। वही पैसा आधा आधा दोनों के बैंक खाते में गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed