{"_id":"65c3d61da1c2e54c6d0d7352","slug":"a-monkey-suddenly-jumped-on-a-middle-aged-man-who-was-walking-he-died-after-being-hit-by-a-tractor-mau-news-c-295-1-mau1001-108545-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: टहल रहे अधेड़ पर अचानक कूदा बंदर, ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: टहल रहे अधेड़ पर अचानक कूदा बंदर, ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
कुसुम्हा-दोहरीघाट। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव के पास राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर बुधवार की सुबह सड़क पर टहल रहे एक अधेड़ पर अचानक एक बंदर कूद गया। जिससे अधेड़ अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गया। इस बीच वह पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की जद में आ गया, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक बीते तीन दशक से गोठा में रह रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक की शिनाख्त झारखंड राज्य के धनबाद जिला निवासी रमेश (50) पुत्र जित्तन के रूप में हुई। म़ृतक दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव निवासी रामजी राय के घर पर बीस वर्ष की आयु से नौकरी करता था। बुधवार की सुबह वह रोज की तरह राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 किनारे टहल रहा था। अभी वह गोठा के पास पहुंचा था कि अचानक एक पेड़ से बंदर रमेश के ऊपर कूद गया। बंदर के कूदने से रमेश असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरा, इसी बीच दोहरीघाट की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की जद में आने से रमेश की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची दोहरीघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के मालिक रामजी राय ने हादसे को लेकर दोहरीघाट थाने में तहरीर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -
खेती का काम करता था रमेश
कुसुम्हा। मृतक रमेश के बारे में पूर्व सरपंच रामजी राय ने बताया कि तीन दशक पहले रमेश जब उसकी उम्र महज 19 या 20 साल की थी। वह किसी तरह से भटककर उनके घर पर आ गया था। जहां उसने बेहद तेज भूख लगने की बात कहकर इनके परिवार के सदस्यों से भोजन मांगा था। इसके बाद परिजनों ने भोजन कराया। जहां बातचीत के दौरान परिवार न होने और नौकरी न होने की बात कहकर रामजी राय के घर पर रहने की बात कही। जिसके बाद मृतक रमेश यहीं रहकर खेती का काम करता था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
24 घंटे पहले चार लोग बंदरों के हमले में घायल
कुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लॉक के गोठा ग्राम पंचायत जो जिले के बड़े ग्राम पंचायतों में शुमार है। यहां बंदरों का आतंक है। बीते मंगलवार को बंदरों ने गांव के रवि कुमार, गोरख राय, रजनीश, रामरूप को घायल कर दिया।