{"_id":"6a3c2ae72f98ff1a8d046bc0","slug":"a-mehndi-procession-was-taken-out-on-the-seventh-of-muharram-mau-news-c-295-1-svns1028-147550-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सातवीं मुहर्रम पर मेहंदी का जुलूस निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सातवीं मुहर्रम पर मेहंदी का जुलूस निकला
विज्ञापन
दरगाह में सातवीं मुहर्रम पर निकला मेहंदी का जुलूस।संवाद
मधुबन तहसील क्षेत्र के दरगाह में मंगलवार की रात सातवीं मुहर्रम के अवसर पर मेहंदी का जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही।
जुलूस में इस्लामी झंडों के साथ-साथ देश का तिरंगा भी शान से लहराया गया। रात लगभग 10 बजे गांव स्थित इमामबाड़ा से निकला यह जुलूस गांव के विभिन्न चट्टी-चौराहों का भ्रमण करता हुआ गांव स्थित कर्बला पहुंचा। वहां से कर्बला की मिट्टी लाकर गांव में ताजिया स्थापना के लिए बने सभी चौकों पर रखी गई।
मेहंदी के जुलूस को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण ‘या अली’, ‘या हुसैन’ के नारों से गूंज उठा। नौजवानों ने जुलूस में अखाड़े के कई करतब भी दिखाए।
विज्ञापन
भीषण गर्मी को देखते हुए जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह शरबत और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी। जुलूस का समापन रात लगभग 2 बजे हुआ।
इस अवसर पर नूर मोहम्मद ने बताया कि आठवीं मुहर्रम के अवसर पर बुधवार रात नौ बजे यहां अलम अब्बास का जुलूस निकलेगा। इस दौरान अशफाक आलम, लक्ष्मण वर्मा, मोहसिन आलम, शाकिर अली, अवधेश वर्मा, मौलाना महबूब आलम, अनवारुल हक, अमित वर्मा आदि उपस्थित थे।