फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A joint team has been formed to prevent accidents due to fog.

Mau News: कोहरे के कारण हादसे रोकने के लिए संयुक्त टीम बनी

Tue, 30 Dec 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A joint team has been formed to prevent accidents due to fog.
कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए संयुक्त बनाई गई है। पुलिस, पीडब्लूडी, नगर निकाय की टीम यातायात नियमों के पालन के लिए लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी चुंगी पुल के पास कोहरे के चलते दो ट्रकों की टक्कर बीते 27 दिसंबर की सुबह हो गई थी। इससे लंबा जाम लग गया था।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवरीडीह ओवरब्रिज और बख्तारगंज पुल और सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बढुआगोदाम में कोहरे के चलते हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पुलिस, पीडब्लूडी, नगर निकाय की संयुक्त टीम बनाकर सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूकता के निर्देश दिए हैं। सोमवार को बकायदा हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ अलग- अलग विभागीय अधिकारी वीडियो बनाकर सड़क हादसों को रोकने में जुटे हैं।
वहीं निकायों ने 20 से ज्यादा जगहों पर ब्रेकर बनाने के साथ अन्य स्थानों को चिह्नित करने में जुटी है। डीएम प्रवीण मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए जिला प्रशासन बेहद गंभीर है।
सड़क सुरक्षा से जुड़े समस्त विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं, सोमवार को यातायात पुलिस द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों पर जनपदवासियों से यातायात के नियमों के पालन को लेकर अपील की गई।
यातायात निरीक्षक श्यामशंकर पांडेय ने वीडियो जारी कर समस्त जनपदवासियों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को विशेष पहल करते हुए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।
एसपी इलामारन जी ने बताया कि कोहरे के चलते हादसों को रोकने के लिए हर चौराहे तिराहे पर यातायात पुलिसकर्मी वाहन को चलाते समय अपने निर्धारित लेन में वाहन चलाने की अपील कर रहे हैं।




घायल व्यक्तियों की करें मदद, मिलेंगे 25 हजार रुपये
मऊ। डीएम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद में सदैव तत्पर रहें। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने पर भारत सरकार द्वारा राह वीर योजना के अंतर्गत मदद करने वाले व्यक्ति को 25 हजार की धनराशि दी जाती है। अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी और सुविधा एवं आपातकाल की स्थिति में 112 एवं 108 टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें। वहीं जनपद मऊ के हेल्प लाइन नंबर 7839272696 पर भी आपातकाल स्थिति में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed