फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A grand meeting will be held tomorrow to restart the sugar mill, and a strategy will be formulated.

Mau News: चीनी मिल को चालू करने के लिए कल होगी महापंचायत, बनाई रणनीति

Sat, 28 Feb 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A grand meeting will be held tomorrow to restart the sugar mill, and a strategy will be formulated.
घोसी में सर्वदलीय महापंचायत को लेकर प्रेस वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव।संवाद - फोटो : -टूंडला क्षेत्र के जरौली कलां में अमोनियम सल्फेट के पकड़े गए ट्रक की जांच करते जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान। स्रोत स्वयं
घोसी नगर के ब्लॉक के समीप स्थित कैंप कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में शनिवार को सर्वदलीय प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। चीनी मिल को चालू करने के लिए दो मार्च को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि किसानों के गन्ने की तौल घोसी चीनी मिल पर होने के साथ ही जब तक गन्ने का पेराई शुरू नहीं हो जाता है, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

इसके लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. सुजीत कुमार सिंह को संयोजक बनाया गया है। संयोजक डॉ. सुजीत सिंह ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है यदि किसानों के हित में चीनी घोसी चालू नहीं किया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के मंत्री दो मार्च को महापंचायत में शामिल हो जाए और बताएं कि सरकार उनकी नहीं सुन रही है। अपनी कमियों को छिपाने के लिए भाजपा के लोग गलत आरोप लगा रहे हैं। दो मार्च को जनता सरकार को मुंह तोड़ जवाब देगी।

प्रशासन चाहे अनुमति दे या न दे परंतु दो मार्च को प्रत्येक दशा में सर्वदलीय महा पंचायत संपन्न होगी। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि इस सरकार में किसानों के साथ ही सभी लोग परेशान हैं। इस अवसर पर राजेंद्र पांडेय, एके सहाय, सुशील वर्मा, सिज्जू आज़मी, अजय कुमार, गया प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed