फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A glimpse of Ayodhya's Ram temple will be seen in Golabazar Pandal

Mau News: गोलाबाजार पंडाल में दिखेगी अयोध्या के राम मंदिर की झलक

Mon, 09 Oct 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Ayodhya's Ram temple will be seen in Golabazar Pandal
शारदीय नवरात्रि शुरू होने में नौ दिन ही शेष है। शहर से लेकर गांव तक दुर्गोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है। जिले में 357 स्थानों पर पंडाल बनाए जा रहे हैं। नगर के गोलाबाजार में पूजा पंडाल राम मंदिर अयोध्या के माॅडल पर बनाया जा रहा है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गोलाबाजार के महामंत्री मयंक मद्धेशिया ने बताया कि समिति ने 50 वें स्थापना वर्ष में पंडाल को 50 फीट ऊंचा बनवाने का निर्णय लिया है। लगभग आठ लाख की लागत के पंडाल को आकार देने में बंगाल के सैकड़ों कारीगर जुट हुए हैं। वहीं, जय मां दुर्गा पूजा समिति प्रमुख अंकित बर्नवाल ने बताया कि हिंदी भवन में पंडाल फूलों से सजाया जाएगा। इसमें नव दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी। उन्हाेंने बताया कि इसमें करीब 16 लाख रुपये खर्च होंगे। पंडाल में नौ दिन नागपुर के 100 कलाकार ढोल नगाड़े बजाएंगे।
विज्ञापन

यहां बन रहे है पंडाल
इनसेट शहर कोतवाली में 28, दक्षिणटोला में 11, सरायलखंसी में 33, घोसी में 48, दोहरीघाट में 24, कोपागंज में 47, मुहम्मदाबादगोहना में 32, चिरैयाकोट में 20, रानीपुर में 20, मधुबन में 64 व हलधरपुर मेें 30 पंडाल बनाए जा रहे हैं। पंडालों में नवरात्र की षष्ठी से पूजन अर्चन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed