{"_id":"692209ba78ca72c504067fa7","slug":"a-gang-involved-in-stealing-by-doing-recce-under-the-pretext-of-selling-mosquito-nets-and-mats-was-busted-mau-news-c-295-1-mau1002-136707-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मच्छरदानी और चटाई बेचने के बहाने रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मच्छरदानी और चटाई बेचने के बहाने रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां स्थित सराफा की दुकान में चोरी के मामले में पकड़े गए पांच अभिय
- शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के ईशापुर रहने वाले हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हथिनी पुल के पास से शनिवार रात 1:40 बजे पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के ईशापुर रहने वाले हैं। यह सभी आरोपी घूम-घूम कर मच्छरदानी और चटाई बेचने के बहाने रेकी करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 जोड़ी पायल, 520 रुपये नकद और घटना में उपयोग किए लोहे की छड़ बरामद हुई। आरोपी राजकुमार, भिखारी, सुल्ताना, धर्मवीर, तोताराम शाहजहांपुर के निगोह थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव के निवासी हैं। इन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बीते 16 नवंबर की रात सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रसवां चट्टी पर स्थित राज वर्मा की सर्राफा की दुकान और जनसेवा केंद्र से चोरी की थी। आभूषण की दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखी तिजोरी उठा ले गए थे। तिजोरी में रखा 15 ग्राम सोना और 1.5 किलो चांदी के आभूषण निकाल लिए थे। बगल में अभिमन्यु के जनसेवा केंद्र का शटर तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये के सामान लेकर चले गए थे। सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम दबिश दे रही थी। बताया कि ये सभी घूम घूमकर मच्छरदानी और चटाई बेचने के बहाने रेकी करते थे। आसानी जगहों को निशाना बनाते थे। तिजोरी उठाकर कुछ दूर खेत में ले जाकर तोड़े और सामान निकालकर बराबर बराबर बांट लिए थे। शनिवार की रात भी रात में घूमकर मकान व दुकान से चोरी करने के फिराक में थे। बताया कि सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- -
सरगना राजकुमार के विरुद्ध प्रयागराज में दर्ज हैं मामले
बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ किया और सभी का आपराधिक रिकार्ड खंगाला। पता चला कि राजकुमार गिरोह का सरगना है और इसके खिलाफ मेजा थाना प्रयागराज कमिश्नरेट में दो मामले दर्ज हैं। इसके खिलाफ वर्ष 2021 में जहाज में चोरी करने और सेंधमारी कर घर में चोरी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज है।