फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A former teacher who went for a walk saw two snakes, killed one and was bitten by the other, resulting in his death.

Mau News: टहलने निकले पूर्व शिक्षक को दिखे दो सांप, एक को मारा तो दूसरे ने डसा, मौत

Tue, 30 Sep 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A former teacher who went for a walk saw two snakes, killed one and was bitten by the other, resulting in his death.
मृतक रामानंद पांडेय। स्रोत : परिजन - फोटो : credit
मऊ/कोपागंज। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के भुजौटी में सोमवार तड़के घर के बाहर टहलने निकले पूर्व शिक्षक को दो सांप दिखे, उन्होंने एक सांप को मार दिया तो दूसरे सांप ने उन्हें डस लिया। इलाज के दाैरान उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन

कोपागंज के हाजीपुर गांव निवासी रामानंद पांडेय (75 ) कल्याणपुर स्थित सत्यराम जनता जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इन दिनों भुजौटी स्थित अपने नव-निर्मित मकान में पत्नी के साथ रहते थे। रविवार सुबह 4:30 बजे टहलने के लिए घर से निकलते समय उन्होंने दहलीज पर दो सांपों के जोड़े को देखा। इनमें से एक सांप को उन्होंने मार डाला, तभी दूसरे सांप ने उन्हें उनके पैर की उंगली में काट लिया। बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए उस सांप को भी मार डाला। घर के भीतर सो रही पत्नी को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। रामानन्द पाण्डेय के पुत्र गुड्डू पंडित कोपागंज नगर के कई दुर्गा पंडालों में आचार्य के रूप में पूजन कार्य करा रहे थे। समितियों के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन



---------------------
सितंबर में अब तक दस से ज्यादा मामले आए
सांप के काटने का यह एक सप्ताह के भीतर दूसरा मामला है। इससे पहले रानीपुर के लग्गूपुर गांव निवासी सुषमा चाैहान को सोते समय 18 सितंबर कोे सांप ने डस लिया था। उसकी मौत हो गई थी। जिला अस्पताल में इस महीने सर्पदंश के 5 से ज्यादा केस आए, जबकि नगर के तीन बड़े निजी अस्पताल में भी सांप से काटने के 10 मामले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed