फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A fight broke out inside the shop, goods were thrown, video went viral

Mau News: दुकान में घुसकर मारपीट, सामान फेंका, वीडियो वायरल

Sun, 26 May 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out inside the shop, goods were thrown, video went viral
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में बीते दिनों दुकानदारों से घुसकर मारपीट, सामान फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार न्याय की आस में पुलिस के उच्चाधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं। सामान फेंकने और मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में मनोज मद्धेशिया और गौतम वर्मा की आभूषणों की दुकान है। बीते 28 अप्रैल को कुछ लोग अचानक दुकान में घुस गए। पूरा सामान दुकान के बाहर फेंक दिया। कहा कि मारपीट करने वाले कई सामान और नकदी भी लूट कर ले गए। दुकानदार मनोज मद्धेशिया ने बताया कि दुकान पर मालिकाना हक को लेकर कुछ लोगों से विवाद है। मामला कोर्ट में होने के दौरान उसके पास कोर्ट का स्टे ऑर्डर भी है। बताया कि बीते 28 अप्रैल की दोपहर को अचानक 10 लोग दुकान में आ गए हैं। पूरा सामान बाहर फेंकने लगे। मना करने पर उसके लड़के से मारपीट की। आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान बाजार में लगा सीसी कैमरा भी बंद करा दिया गया था। बताया कि शुरुआत में पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचने के बाद अब भी थाने की पुलिस उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed