Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A farmer died after coming into contact with a high-tension wire that had snapped and fallen into his field two days earlier.

Mau News: दो दिन से खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार से करंट की चपेट आने से किसान की मौत

Sun, 01 Nov 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A farmer died after coming into contact with a high-tension wire that had snapped and fallen into his field two days earlier.
मृतक रामदरश यादव। फाइल फोटो
इंदारा (मऊ)। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के अहिरपुरा पुरवा में शनिवार की सुबह दो दिन खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान रामदरश यादव (55) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भतीजे शरद यादव ने बिजली निगम के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोपागंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शरद ने बताया कि दो दिन बाद बारिश बंद होने पर रामदरश यादव शनिवार की सुबह सात बजे अपने खेत में धान की फसल देखने गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से ही हाईटेंशन तार टूटकर गिरा था। खेत में पहुंचते ही वह उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनका बेटा अभिषेक यादव सुबह 10:30 बजे उन्हें खोजते हुए खेत में पहुंचा तो पिता को मृत देखकर स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन

अभिषेक के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही ने पहले भी ली है किसानों की जान

केस एक
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार गांव सिवान में 15 जुलाई 2023 की रात खेत की सिंचाई करने गए किसान सुरेंद्र यादव (39) की हाईटेंशन तार की चपेट आने से मौत हो गई थी। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पहुंचकर देखा तो शरीर से तार सटा हुआ था।

--------

केस दो
रामपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी किसान रामध्यान (70) 8 फरवरी 2026 को फसल की सिंचाई करने गए थे। खेत में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट आने से वो झुलस गए थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।


----------
केस तीन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बसारथपुर गांव में 21 सितंबर 2022 की सुबह खेत में टूट कर गिरे एलटी लाइन तार की चपेट में आकर त्रिभुवन यादव (60) की मौत हो गई थी। वह गांव के सिवान में अपनी धान की फसल देखने गए थे। खेतों के बीच से गुजर रहे थे कि रात में टूट कर गिरे एलटी तार में उनका पैर पड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed