फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A Doctor Who is the Messiah for the Villagers

एक डॉक्टर जो ग्रामीणों के लिए है मसीहा

Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
A Doctor Who is the Messiah for the Villagers
सिपाह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज का चेकअप करते डा.प्रवेश सिंह। संवाद - फोटो : MAU
मऊ/मधुबन। दुनिया में भगवान के बाद डाक्टर ही वो शख्स है जिसे इंसान धरती के देवता का दर्जा देते हैं। ऐसे कई डाक्टर हैं जो सेवा भाव तथा अपने फर्ज के प्रति समर्पित रहते हुए लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे ही एक चिकित्सक हैं जो चीन से एमडी की पढ़ाई के बाद जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र में बनी पीएचसी में न केवल पांच वर्षों से मरीजों की सेवा कर रहे बल्कि अस्पताल परिसर में ही आवास बनाकर 24 घंटे मरीजों का उपचार कर रहे हैं। मधुबन तहसील के सिपाह इब्राहिमाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आजमगढ़ जिले के रामगढ़ सिंहपुर निवासी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने चीन के हवई मेडिकल यूनिवर्सिटी से 2010 में एमबीबीएस तथा 2014 में शंघाई यूनिवर्सिटी से एमडी पीडियाट्रिक की शिक्षा ली। इसके बाद उनकी पहली तैनाती 2015 में सिपाह इब्राहिमाबाद पीएचसी पर हुई। वह बीते सात वर्षों से इसी अस्पताल परिसर में है। बकौल डॉ. प्रवेश, वह सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक मरीजों का उपचार अपने साथी डॉ. दानिश इकबाल के साथ करते हैं। उन्होंने मरीजों को हिदायत दे रखी है कि तबीयत खराब होने पर वह कभी भी उनसे संपर्क कर सकते हैं। चूंकि आवास भी अस्पताल परिसर में है ऐसे में उन्हें इलाज करने में दिक्कतें भी नहीं आतीं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से रहने की बात पर कहा कि किसान परिवार से ताल्लुक है, जिससे ग्रामीणोें का दुखदर्द भलीभांति समझते हैं। यहां मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। ऐसे में त्वरित इलाज मुहैया कराना सबसे बड़ा सुख है। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि डॉ. प्रवेश अस्पताल परिसर में बने आवास में रहकर अस्पताल में आने वाले मरीजों का उपचार करते हैं। अस्पताल के साथी डॉ. दानिश इकबाल, फार्मासिस्ट तपस्वी यादव, लैब सहायक चंद्र शेखर राय, वार्ड ब्याय बृजेेश कुमार, स्टॉफ नर्स शालिनी, दाई सुभावती भी कहते हैं कि वह न केवल मरीजों का बेहतर उपचार करते है बल्कि साथियों की भावनाओं का ख्याल रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed