फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A confluence of energy and experience in the new executive: AK Sharma

नई कार्यकारिणी में ऊर्जा और अनुभव का संगम : एके शर्मा

Thu, 09 Apr 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A confluence of energy and experience in the new executive: AK Sharma
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में नवनियुक्त भाजपा पदा​धिकारियाें का हुआ स्वागत।स्रोत-स्वयं - फोटो : निशानगाड़ा रेंज में तेंदुए के हमले में घायल इंदर साहनी।
भाजपा की नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों का बुधवार को नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने जिन निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है, अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी ऊर्जा और अनुभव का संगम है, जो आने वाले समय में जिले में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। विशिष्ट अतिथि सुनील गुप्त ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि यह पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। सभी को जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए धरातल पर उतरकर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूबे, अरिजीत सिंह, अशोक सिंह, पूनम सरोज, बृजेश यादव, मुन्ना गुप्ता, विनय जायसवाल, मुन्ना खरवार, राकेश मिश्रा, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।


इन पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
नए पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी, संजय पांडेय, कृष्णकांत राय, रामनुज सिंह, प्रतीक जायसवाल, पूजा राय, हिमांशु राय एवं रामशरण चौहान शामिल रहे। जिला महामंत्री के रूप में सचिंद्र सिंह, राघवेंद्र राय शर्मा और इन्द्रदेव भारती को सम्मानित किया गया। वहीं जिला मंत्री सुनील यादव, रविंद्र उपाध्याय, नीलम सर्राफ, परमहंस राजभर, आकाश मल्ल, सुधीर सोनकर, संजय मौर्य और राकेश तिवारी के साथ मीडिया प्रभारी प्रीतुलता पांडेय, कोषाध्यक्ष सत्य मित्र सिंह, कार्यालय मंत्री सुनील दुबे (सोनू), सह कार्यालय मंत्री अवधेश सोनकर और आलोक विश्वकर्मा (सोशल मीडिया संयोजक) को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed