फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A child died in road accident in mau

ट्रैक्टर पलटने से बालक की मौत, चचेरे भाई की गंभीर

Thu, 07 Jun 2018 12:08 AM IST
mau
mau Updated Thu, 07 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
A child died in road accident in mau
Road ACCIDENT
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही गांव में बुधवार की दोपहर साढ़े 11 बजे नहर की पटरी से नीचे खेत की जुताई करने के लिए उतारते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


घटना में ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा एक किशोर और एक बालक नीचे दब गए। दोनों को बाहर निकाला गया। तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। किशोर को घायलावस्था में वाराणसी ले जाया गया है। मृत बालक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। 
विज्ञापन

                
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव निवासी सुरेश यादव के परिवार का एक युवक विनोद खेत की जुताई करने के लिए बुधवार को सियरही गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां ट्रैक्टर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर के मडगार्ड पर सुरेश यादव के दस साल का इकलौता बेटा सोनू और इंद्रदेव यादव का 15 वर्षीय पुत्र पीयूष बैठे थे। विनोद ट्रैक्टर लेकर सियरही पहुंचा और नहर की पटरी से ट्रैक्टर नीचे खेत में उतारने लगा।

इसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया और  मडगार्ड पर बैठे सोनू और पीयूष ट्रैक्टर के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर को सीधा करके घायलों को बाहर निकाला। लेकिन इस बीच सोनू की मौत हो गई थी और पीयूष गंभीर रूप से घायल हो चुका था। लोगों ने घायल को आनन फानन निकट के पीएचसी पर भेजा।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन किशोर की हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए भेज दिया। परिजन उसे लेकर बीएचयू चले गए।

घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मृत बालक के शव को परिजनों को सौंप दिया। सोनू अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed