फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A campaign will be launched to find TB patients over a period of 100 days.

Mau News: अभियान चलाकर 100 दिन खोजें जाएंगे टीबी मरीज

Sat, 17 Jan 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A campaign will be launched to find TB patients over a period of 100 days.
नगर के ख्वाहाजहापुर में सौ दिवसीय अभियान के तहत जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : 1
जनपद में टीबी मरीज खोज अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संदिग्धों की पहचान की जाएगी। विभाग की तरफ से कुल सौ दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम रोग से संबंधित बचाव और उपाय के प्रति भी लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन

अभियान के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर टीम का गठन किया है। स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर सीएचओ द्वारा मरीज की पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद को टीबी रोग से मक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कुल 150 टीम काम कर रही है। एक टीम में विभाग के कुल छह लोगों को शामिल किया गया है। इसमें सीएचओ के साथ आशा, आगंनबाड़ी सहित तीन अन्य कर्मी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रतिदिन अपने क्षेत्र में जाकर टीबी रोग के लक्षण वाले मरीजों की जांच करेगी। कम्यूनिटी हेल्थ सेेंटर को ही आन सेंटर का नाम दिया गया है, जहां मरीज का पूरा डाटा आनलाइन रखा जाएगा।
स्क्रीनिंग के बाद जांच में टीबी रोग की पुष्टि होते है, मरीज को सभी प्रकार की दवा नि:शुल्क दी जाएगी। जनवरी से शुरु होकर मार्च तक चलने वाले इस अभियान को टीबी रोग से मुक्ति के लिए बेहद अहम बताया जा रहा है।
विभाग का कहना है सुदूर क्षेत्र के साथ स्लम एरिया और ईंट भठ्ठों पर करने वाले की जांच करने पर जोर रहेगा। साथ ही ऐसे स्थान जहां पर पहले टीबी के मरीज पाए गए थे, वहां पर भी जांच की जाएगी। जिले स्तर की टीम द्वारा प्रतिदिन होने वाले को देखेगी।


जनपद में सौ दिवसीय अभियान के तहत जांच के लिए विभाग की 150 टीम काम कर रही है, हर टीम में छह लोग शामिल है। कही पर भी मरीज की पुष्टि होेने पर पोर्टल पर पूरा विवरण दर्ज करने के तुरंत बाद उपचार शुरु कर दिया जाएगा। मरीज का जिले की टीम और सीएचओ द्वारा नियमित अंतराल पर फॉलोअप भी लिया जाएगा। - डॉ. हंसराज सोनी, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article