फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A businessman who went to Maha Kumbh lost his mobile phone, Rs 67,723 withdrawn from his bank account

Mau News: महाकुंभ गए व्यापारी का मोबाइल गिरा, बैंक खाते से निकले 67,723 रुपये

Fri, 21 Feb 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
A businessman who went to Maha Kumbh lost his mobile phone, Rs 67,723 withdrawn from his bank account
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा रोड निवासी व्यापारी के खोए हुए मोबाइल से साइबर ठगों ने 67,723 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में साइबर ठगी की शिकायत की है।
विज्ञापन

कन्हैया चौरसिया अपनी मां राधिका देवी, पत्नी भागमणि देवी और पुत्र सुनील चौरसिया के साथ महाकुंभ स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान कहीं मोबाइल गिर गया। मां राधिका देवी को तलाशने में मोबाइल का ख्याल नहीं रहा। घर आने के बाद सिमकार्ड निकलवाकर दूसरे मोबाइल में लगाया तो फोन-पे पासवर्ड गलत बताने लगा।
विज्ञापन

बैंक पासबुक प्रिंट कराने पर पता चला कि उनके दो बैंक खाते से किसी ने पैसे निकाल लिए हैं। सुनील चौरसिया ने बताया कि सेंट्रल बैंक वाले फोन-पे से 49999, 2240, 480 और स्टेट बैंक के खाते से 15000 और 2240 रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया है। ये सभी ट्रांजेक्शन दुर्गा वस्त्रालय बिहार, रामबाग वाइन शॉप और भारत मौर्य को किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed