फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A businessman died after falling into a drain in Kanpur.

Mau News: कानपुर में नाले में गिरकर व्यापारी की मौत

Fri, 06 Mar 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
A businessman died after falling into a drain in Kanpur.
मधुबन थाना क्षेत्र के टमठा में सब्जी व्यापारी का शव पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के टमठा निवासी सुगन धनगर की कानपुर में सब्जी बेचकर मंडी से लौटते समय नाले में गिरकर मौत हो गई। घटना बीते चार मार्च की शाम की है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की भोर में शव घर पहुंचा।
विज्ञापन

मुहल्ले के लोगों ने बताया कि सुगन धनगर परिवार का भरण पोषण के लिए कानपुर में सब्जी बेचते थे। होली के दिन शाम सात बजे वह सब्जी बेचने के लिए चकरपुर स्थित मंडी के लिए निकले थे। रात 12 बजे के बाद भी वो रूम पर नहीं पहुंचे तो, उनके साथ रहने वाले लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान चकरपुर सब्जी मंडी के पास नाले में उनका शव मिला। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed