फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A bike-riding youth died in a face-to-face collision with bikes

बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 14 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
A bike-riding youth died in a face-to-face collision with bikes
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट रोड पर सोमवार की शाम लगभग 8 बजे दो बाइक सवार आमने सामने टकरा गए। इस घटना में एक बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए उसे पहले सीएससी पहुंचाया गया बाद में गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। आजमगढ़ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट रोड पर भैंसहा चट्टी के पास जमुई निवासी रंजीत राम 27 साल पुत्र फेंकू बाल काटने का काम करते थे। सोमवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर वापस घर आ रहे थे। रंजीत जब एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए बने प्लांट के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार एक युवक सामने टकरा गया। इस हादसे में रंजीत को गंभीर चोटें आई। जबकि दूसरी बाइक चला रहा युवक बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने रंजीत को हायर सेंटर रेफर कर दिया। आजमगढ़ के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक रंजीत अपने मां बाप के इकलौते पुत्र थे। अभी उनकी शादी भी नहीं हुई थी। मृतक रंजीत चार बहनों के इकलौता भाई थे। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। घर के एकमात्र चिराग और कमाऊ सदस्य की मौत पर घर के सदस्यों पर विपत्तियों का पहाड़ टूट गया है। घर के परिवार के सदस्यों के क्रंदन को देखकर गांव और आसपास के मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो रही थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काश रंजीत भी पहने होते हेलमेट
मुहम्मदाबाद गोहना। सिक्सलेन पर जमुई के पास हुए हादसे में रंजीत की मौत हो गई। रंजीत के सिर में गंभीर चोटें आ गई थीं। सिर में संघातिक चोट लगने के चलते रंजीत की जान वली गई जबकि इसी घटना में दूसरे बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था। इसलिए उसे मामूली चोटें आईं और वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि काश रंजीत भी हेलमेट लगाए होते तो शायद इनकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed