{"_id":"61-81695","slug":"Mau-81695-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव पेश कराएं मुख्तार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव पेश कराएं मुख्तार को
Mau
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सूबे के मुख्य सचिव को आदेशित किया है कि चौदह दिसंबर को हर हाल में सदर विधायक मुख्तार अंसारी को न्यायालय में पेश कराएं। ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड में बारह आरोपियों में मुख्तार भी हैं। लेकिन लगभग ढाई वर्ष से वह मामले में न्यायालय में पेश नहीं हो रहे हैं। शनिवार को भी वह एक बार फिर न्यायालय में नहीं पेश हुए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित यूनियन बैंक के पास ठेकेदार मन्ना सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई की तहरीर व मुकदमे की विवेचना के दौरान बारह लोग आरोपी बनाए गए। इसमें मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी को मामले में षड्यंत्रकारी बताया गया। घटना के बाद तारीख पर तारीख बीतती गई। लेकिन न्यायालय द्वारा कड़ा रुख अख्तियार करने के बावजूद मुख्तार को पेश कराया जाना सुनिश्चित नहीं किया जा सका। शनिवार को एक बार फिर उन्हें पेश होना था। लेकिन वे नहीं पेश हुए। जबकि मुख्तार अंसारी के पेशी के बाद ही मामले की कार्रवाई आगे बढ़ना है। इस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्रनाथ मिश्रा ने प्रदेश को मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि आगामी 14 दिसंबर को हर हाल में मुख्तार को न्यायालय में पेश कराया जाए। मुख्तार अंसारी की पेशी सुनिश्चित कराने के लिए पूर्व में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव, डीएम-एसपी मऊ, डीएम-एसपी आगरा व कारागार निदेशक को आदेशित किया जा चुका है। लेकिन स्थिति जस की तस ही रही। बहरहाल आगामी चौदह दिसंबर को क्या होगा यह बेहद दिलचस्प रहेगा।