फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अचानक चली गोली युवक के सिर में लगी

अचानक चली गोली युवक के सिर में लगी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नदवासराय। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के बंदीघाट गांव में शराब पीने के दौरान बुधवार रात का विवाद तो थम गया लेकिन सुबह कहासुनी के बाद गोली चलने से अफरातफरी मच गई। बीचबचाव कर रहे हीरा उर्फ जोगेश्वर के सिर में गोली जा लगी। आननफानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बंदीघाट गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ ढोलू पुत्र बृजनाथ और रामसूरत पुत्र सखरज बैठ कर साथ ही शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर वीरेंद्र ने पास में रखे ईंट से रामसूरत को मारा। लेकिन वह वीरेंद्र को न लग कर गांव के ही रामविलास को लग गया। रात में तू-तू-मैं-मैं के बाद सभी शांत हो गए। सुबह रामविलास की लड़की मीरा गोबर फेंकने के लिए वीरेंद्र के दरवाजे से होकर खेत जा रही थी कि उसी दौरान वीरेंद्र ने उसे मारा पीटा। मीरा ने इसकी सूचना अपने पिता रामविलास को दिया तो वह पूछताछ करने वीरेंद्र के घर जा पहुंचा। इस पर वीरेंद्र ने तमंचा निकाल लिया जिसमें गोली पहले से लोड थी। दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। वीरेंद्र के हाथ में तमंचा देख हीरा पुत्र रामदरश बीचबचाव करने लगा। इसी दौरान तमंचे से फायर हो गया और गोली हीरा के सिर में जाकर लग गई। गोली लगने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। हीरा को लेकर आननफानन में परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर क्षेत्रीय दारोगा पहुंचे थे। इस बाबत कोतवाल नंद कुमार ओझा ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। न ही कोई सूचना दी गई है। हमें अपने स्तर पर जो जानकारी मिली है उसके आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed