{"_id":"61-81185","slug":"Mau-81185-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद शुरू न होने से एसएमआई का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद शुरू न होने से एसएमआई का किया घेराव
Mau
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दोहरीघाट। धान खरीद शुरू न होने से भाजपा कार्यकर्ताआें ने कस्बा स्थित धान क्रय केंद्र के प्रभारी का घेराव किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। दूरभाष पर अपर जिलाधिकारी के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।
शासन प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली से आक्रोशित भाजपा किसान मोर्चा आजमगढ़ मंडल के प्रभारी विनय राय उर्फ बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटों प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्री राय ने कहा कि धान खरीद अक्तूबर माह से ही शुरू करने का फरमान जारी किया गया था, लेकिन अभी तक क्रय केंद्रों पर ताला लटक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से क्रय केंद्रों पर गांवों की सूची नहीं भेजी जा सकी है। उन्होंने कहा कि धान खरीद शुरू न होने से रबी की बुआई पर असर पड़ रहा है। किसानों को कर्ज लेकर खाद बीज खरीदना पड़ रहा है। परेशान किसानों को अपनी फसल को कम कीमत पर बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीद अविलंब शुरू नहीं की गई तो हम लोग धरना प्रदर्शन व चक्काजाम करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। घेराव करने वालों मेें अनिरुद्ध पांडेय, आनंद राय, राकेश राय, सुग्रीव राय, बद्री मौर्य, नरेंद्र मल्ल, सुधीर राय, सीता यादव, कमला राय, उमाशंकर पांडेय आदि शामिल रहे।