फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जोरों पर चल रही है डाला छठ की तैयारियां

जोरों पर चल रही है डाला छठ की तैयारियां

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। डाला छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर है। जगह-जगह पर मेले में सामानों की खरीद बिक्री का दौर शुरू हो गया है। नदी, तालाबों, पोखरों के घाटों पर लोग बेदियां बनाने में जुट गए हैं। बेदियों पर अपना नाम और व्रती महिलाओं का नाम लिखकर जगह सुरक्षित करने लगे हैं। घाटों की सफाई का भी काम शुरू हो गया है। शहरी तथा ग्रामीण इलाकोें में पूजा स्थलों पर सफाई तथा पोखरों में पानी भरवाने के लिए प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सूर्य पूजा का विशिष्ट दिवस सूर्य षष्ठी है। इसे डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। छठ पर बड़े ही धूमधाम से अस्ताचलगामी सूर्य की आराधना होती है। कार्तिक शुक्ल सप्तमी को उदीयमान भगवान दिनकर को अर्घ्य देकर उनसे मन्नत मांगी जाती है। मान्यता के तहत व्रती महिलाएं 19 नवंबर को नदी, पोखरे तट पर जाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। महिलाएं व्रत की तैयारी में अभी से जुट गई हैं। नगर के तमसा तट पर स्थित हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट और रामघाट, ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम स्थित पोखरा तथा नागा बाबा की कुटी, परदहां ब्लाक के वनदेवी धाम, दोहरीघाट स्थित सरयू तट के रामघाट, जानकीघाट, गौेरीशंकर घाट, मुहम्मदाबादगोहना कस्बा के तमसा तट, देवलास मंदिर तथा कोपागंज क्षेत्र के कोपागंज थाने के पास तालाब, कुर्थीजाफरपुर, चिस्तीपुरघाट, पूराघाट, नौसेमरघाट, धवरियासाथ, भांवरकोल, तमसा नदी के किनारे सहित जिले के विभिन्न पोखरों पर बने घाटों पर पूजन अर्चन करने के लिए रेला लगता है। बच्चों द्वारा घाटों पर बेदियां बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी के अनुसार सफाई नायकों को घाटों की सफाई कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन की ओर से घाटों की साफ-सफाई, पोखरों में पानी भरने के लिए नगरपालिका, नगर पंचायतों तथा ग्राम प्रधानों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। डाला छठ के मद्देनजर शांति समिति की बैठक में आला अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मऊ। ग्रामीण इलाकों में पोखरों और तालाबों पर गंदगी का अंबार लगा है। प्रशासन की ओर से सफाई का निर्देश जारी कर दिया गया है, लेकिन गांवों में तैनात सफाईकर्मी गांवों में दर्शन ही नहीं दे रहे हैं। सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। ग्रामीणों ने छठ के मद्देनजर पोखरों पर सफाई न करने वाले लापरवाह सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी पीपी सिंह ने बताया कि डाला छठ के मद्देनजर शांति समिति की बैठक में ही साफ सफाई, पोखरों में पानी भरवाने तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed