फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रजवाहा में नर कंकाल मिलने से सनसनी

रजवाहा में नर कंकाल मिलने से सनसनी

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के मेउड़ी गांव के निकट स्थित इंदारा रजवाहा में गुरुवार को एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल का सिर विकृति अवस्था में पाया गया है। लोगों को जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। थोड़ी दूर पर ही चप्पल और कपड़ा मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रतनपुरा विकास खंड के मेउड़ी गांव से होकर शारदा सहायक पंप कैनाल से संचालित इंदारा रजवाहा बहता है। गुरुवार को सड़ी-गली लाश देखी लोग सन्न रह गए। लाश नब्बे फीसदी कंकाल का रूप ले चुकी थी। उधर से आने जाने वाले लोगों ने जब कंकाल को देखा तो पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई। कंकाल पाए जाने के स्थान के थोड़ी दूर ही निकट एक जोड़ी चप्पल, कपड़े और जली हुई आग के अवशेष भी पाए गए। इससे लोगों द्वारा संभावना जताई जा रही है कि हत्या कर शव को रजवाहे में फेंका गया होगा। हलधरपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही कंकाल को कब्जे में ले लिया गया है। जांच के लिए उसको पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है। फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस की रिपोर्ट के बाद अपनाई जाएगी। कंकाल मिलने पर क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं है। वहीं लोगों में एक अनजाना सा भय भी उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed