फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मांगों को लेकर निकाला जुलूस

मांगों को लेकर निकाला जुलूस

Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। आल इंडिया मनरेगा मजदूर यूनियन के आह्वान पर जिले के विभिन्न ब्लाकों के मनरेगा मजदूरों ने बुधवार को नगर क्षेत्र में जुलूस निकाला। साथ ही मांगाें को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूराें का समूह सर्वप्रथम नगर क्षेत्र के भीटी स्थित एक गेस्ट हाउस से सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर जुलूस के रूप में नगर के भीटी, ब्रह्मस्थान, गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्ट्रेट पर आल इंडिया मनरेगा मजदूर यूनियन के पदाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि आज के दौर में सभी कर्मचारी संगठित होकर चल रहे हैं तभी उनका हर कार्य सुचारू रुप से चल रहा है ऐसे में मनरेगा मजदूरों को भी संगठित होना चाहिए तभी उनका भी शोषण और अत्याचार बंद होगा। मजदूरों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पार्वती देवी ने कहा कि हमारी मांग है कि मनरेगा मजदूरों को आवास और वृद्धा पेंशन सहित अन्य सरकारी लाभ दिए जाए ताकी मजदूरों का भी विकास हो सके। मनरेगा मजदूरों को समय से काम और मजदूरी मिलनी चाहिए। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को मनरेगा मजदूरों ने मांगों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में मुख्य रुप से सरदार प्रदीप सिंह, पूर्वांचल अध्यक्ष सुदामा यादव, अखिलेश कुमार, जिलाध्यक्ष सुबाषचंद, हरिओम सिंह, रामकेश, राजेश कु मार सहित सैकड़ों मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed