{"_id":"61-136919","slug":"Mau-136919-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से भाजपाजनों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से भाजपाजनों में उबाल
Mau
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोहरीघाट। भाजपा कार्यकर्ताओं और विद्युत उपभोक्ताओं ने मंगलवार को स्थानीय विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वे कस्बे में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दयनीय होने से खफा थे। विरोध प्रदर्शन की जानकारी होने पर लगभग दो घंटे बाद धरना स्थल पर पहुंचे खंड अधिकारी राजेंद्र कुमार ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव विनय राय ने कहा कि महीनों से नगर में दोहरीघाट फीडर को एक साजिश के तहत रात को बिजली नहीं दी जा रही है। रात को बिजली न रहने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। शुद्ध पेयजल तक मयस्सर नहीं हो पा रहा है। वहीं दोहरीघाट फीडर के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कहा कि यदि दो दिनों के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसी क्रम में संतोष राय ने कहा कि नगर में अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग परेशान हो उठे हैं। विद्युत कटौती के चलते न तो दिन में चैन है और न ही रात में लोग पूरी नींद ले पा रहे हैं। इस बाबत अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन आज तक इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। कहा कि दो शिफ्टों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। धरने को जनार्दन मिश्र, रविंद्र वर्मा, धीरेंद्र पांडेय, प्रह्लाद पांडेय, अरविंद, भोलानाथ, पंकज, केशभान राय, पप्पू गुप्ता, अनंत साहू, आनंद, प्रेम, ओमप्रकाश आदि शामिल थे।