{"_id":"61-130854","slug":"Mau-130854-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की भर्ती के लिए निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की भर्ती के लिए निकाला जुलूस
Mau
Updated Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मऊ। टीईटी मेरिट के आधार पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती नहीं किए जाने के विरोध में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने सोमवार को जुलूस निकाला। सरकार विरोध नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था कि किसी भी कीमत पर 72,825 शिक्षकों की भर्ती की जाए। इसके लिए चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता की बाध्यता भी हटा दी थी। इसके बावजूद भर्ती के बाबत कोई शासनादेश जारी नहीं किया जा सका है। मोर्चा के उपाध्यक्ष विजयेंद्र यादव ने कहा कि 17 जून के बाद न्यायालय के आदेश की अवहेलना में शिक्षा सचिव जेल में होंगे। वरुण दुबे ने कहा कि सरकार हमारे सब्र का इम्तिहान न ले और भर्ती जल्द शुरू करे। अंत में टीईटी अभ्यर्थियाें ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरने में सर्वदानंद, सुनील उपाध्याय, वृजभान यादव, दिनेश प्रजापति, गंगासागर, शाहीना तरन्नुम परवीन सहित सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल रहे।