फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मेधावियों में है अफसर बनने की ललक

मेधावियों में है अफसर बनने की ललक

Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
Mau
Mau Updated Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मऊ। ‘अनुशासित होकर कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित है’ यह सच कर दिखाया है, जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने। काफी विद्यार्थियों ने 90 फीसदी अंक पाकर अपने-अपने विद्यालयों का गौरव बढ़ाया है। मेधावियों ने अपने कामयाबी का श्रेय विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों तथा माता पिता को दिया है। मेधावियों से बातचीत की गई तो अधिकांश ने मोदी सरकार से सुशासन की उम्मीद जताई है। हालांकि टॉप करने वाले किसी भी छात्र या छात्रा में आगे चलकर राजनीति के क्षेत्र में आने की इच्छा नहीं है।
विज्ञापन

रिजल्ट आने पर जब मधुबन के स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज की छात्रा प्रियंका यादव को जिला टाप करने की जानकारी हुई तो वह खुशी से झूम उठी। मधुबन प्रतिनिधि से वार्ता के दौरान उसने बताया कि वह डाक्टर बनना चाहती है। कामयाबी का श्रेय माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है। राजनीति में आने की इच्छा नहीं है। मोदी सरकार से से उन्हें काफी उम्मीद है। संतकबीर इंटर कालेज चचाईपार के छात्र मित्तल सिंह को विद्यालय टाप की जानकारी मिली तो वह खुशी से झूम उठे। घर में जश्न का माहौल हो गया। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मिल्लत सिंह का कहना था कि वैज्ञानिक बनना उनका लक्ष्य है। राजनीति में दिलचस्पी नहीं है। केंद्र में सत्ता परिवर्तन के बाद मोदी सरकार से गुड गर्वेनेंस तथा रोजगार के क्षेत्र में ज्यादा अवसर की उम्मीद है। सुभागी देवी इंटर कालेज मधुबन के उत्कर्ष नवीन का कहना है कि आईआईटी में प्रवेश पहली प्राथमिकता है। राजनीति में आने की इच्छा नहीं है। मोदी सरकार से महंगाई, भ्रष्टाचार आदि से निजात मिलने की उम्मीद है। इसी तरह दीपदेव इंटर कालेज हलधरपुर की छात्रा महिमा प्रजापति का कहना था बैंक प्रबंधक बनना सपना है। अपने कामयाबी का श्रेय विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य, माता पिता तथा शिक्षकों को दिया है। कहा कि मौका मिलने पर राजनीति में आ सकती हूं। विश्वास के साथ कहा कि मोदी सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार को समाप्त करेगी। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाएगी। इसी तरह दीपदेव इंटर कालेज हलधरपुर के अनिल कुमार मौर्य का कहना है कि आफिसर बनना मुख्य उद्देश्य है। कामयाबी का श्रेय गुरुजनों तथा माता पिता को दिया है। कहा कि राजनीति में आने की इच्छा नहीं है। मोदी सरकार आने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed