फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   िजसकी हुई अंत्येष्टि वो प्रेमी संग आई

िजसकी हुई अंत्येष्टि वो प्रेमी संग आई

Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
Mau
Mau Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रानीपुर। जिस लड़की को मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया, वही दो महीने बाद बुधवार को प्रेमी संग मुहम्मदाबाद गोहना बस स्टेशन के समीप से पकड़ी गई। मामला थाना रानीपुर क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन

एक नाबालिग लड़की को जौनपुर जनपद का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। लड़की के पिता ने मामले में अज्ञात युवक के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इस बीच एक लड़की की लाश मुहम्मदाबाद गोहना में टौंस नदी के किनारे मिली। पुलिस ने भगाई गई लड़की के परिवार से संपर्क किया, तो लड़की के पिता ने शिनाख्त कर उसे अपनी ही पुत्री बताया। रानीपुर पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। लेकिन बुधवार को उस समय सभी भौचक रह गए जब भगाई गई लड़की को युवक के साथ पुलिस ने पकड़ा। बहरहाल पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को पुराने मुकदमे में जेल भेज दिया, साथ ही लड़की को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा आठ की छात्रा 26 फरवरी 2014 को घर से विद्यालय के लिए निकली, लेकिन घर नहीं लौटी। मामले में लड़की के पिता ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लगभग डेढ़ महीने बाद पुलिस ने सात अप्रैल को मामले में जौनपुर के युवक के खिलाफ उक्त लड़की को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया। इसी बीच 19 मार्च 2014 को मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी मोहल्ले के निकट टौंस नदी के किनारे हत्या कर फेंकी एक लड़की की लाश मिली। पुलिस ने इस मामले में रानीपुर थाना क्षेत्र से गायब लड़की के पिता को बुलाया और फोटो से शिनाख्त कराई। लड़की के पिता ने शिनाख्त अपनी गायब पुत्री के रूप में की। इसके बाद रानीपुर पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुटी रही। इसी बची मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक मनोज पटेल निवासी मलखापुर थाना मीरगंज जनपद जौनपुर को मुहम्मदाबाद गोहना बस स्टेशन के समीप देख गया है। पुलिस ने तत्काल युवक को भगाई गई लड़की के साथ बरामद कर लिया। नाबालिग लड़की को जिंदा देखकर पहले पुलिस भी चकित रह गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को हत्या के मुकदमे से निकालते हुए उसे अपहरण, बलात्कार सहित बहला फुसलाकर जबरदस्ती शादी करने के मामले में गुरूवार को जेल भेज दिया। जबकि लड़की का महिला पुलिस के संरक्षण में मेडिकल मुआयना कराया गया। आरोपी युवक ने स्टांप पेपर में भगाई गई लड़की से शादी भी कर लिया है, लेकिन पुलिस नाबालिग लड़की के चलते इसे मानने से इंकार कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश जायसवाल का कहना है कि मुहम्मदाबाद गोहना में मिला शव किसी दूसरे लड़की का था। बरामद लड़की की फिर से शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पूर्व में दर्ज मुकदमे में ही आरोपी बनाकर न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed