{"_id":"61-130518","slug":"Mau-130518-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में खाली बाल्टी लेकर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में खाली बाल्टी लेकर रोष जताया
Mau
Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कुसुम्हा (सं.)। अघोषित बिजली कटौती से दोहरीघाट ब्लाक के गोंठा गांव स्थित ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति बाधित है। इससे दर्जनों गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी नहीं मिलने से गुस्साए गोंठा के ग्रामीणों ने खाली बाल्टी लेकर शाहपुर पुरवे में प्रदर्शन किया।
गोंठा गांव स्थित ओवरहेड टैंक से फरसरा, पनइल, कुसुम्हा, इब्राहिमाबाद, रामपुर, धनौली, खरकौली, पाउस, बसियाराम, ठाकुर गांव सहित दर्जनों गांवों में जलापूर्ति की जाती है। ओवरहेड टैंक से सुबह शाम दो-दो घंटे जलापूर्ति की जाती है। इधर बीच सुबह-शाम अघोषित बिजली कटौती से जलापूर्ति नहीं हो पार रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सुबह की बजाय बिजली दोपहर में आती है, इसपर जलनिगम के कर्मचारी मोटर ही नहीं चलाते हैं। यही हाल शाम के समय का भी है। लोगों ने कहा कि जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में सियाराम आर्य, वंश बहादुर राय, राजकिशोर, लालचंद, चंद्रभान मौजूद रहे।