{"_id":"61-130516","slug":"Mau-130516-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बिजली सबस्टेशन पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बिजली सबस्टेशन पर जड़ा ताला
Mau
Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अमिला। अनियमित विद्युत आपूर्ति से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को मुहम्मदाबाद सिपाह विद्युत उपकेंद्र में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि बिजली नहीं मिलने से पेयजल संकट भी गहरा गया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विद्युत उपकेंद्र में लगे उपकरण और मशीनें जर्जर हाल में हो गई हैं। हर 20 मिनट पर फीडर ट्रिप होने से नाम मात्र की बिजली मिल रही है। कम बिजली मिलने से कृषि कार्य चौपट हो रहा है। कुटीर उद्योग दम तोड़ रहे हैं। उपकेंद्र में कर्मचारियों की भारी कमी है। निजी बिजलीकर्मियों के भरोसे विद्युत उपकेंद्र का संचालन हो रहा है। ऐसे में लाइन में फाल्ट होने की स्थिति में कई दिनों तक बिजली गुल रहती है। गर्मी व उमस से एक-एक पल बीताना मुश्किल हो रहा है। नगर पंचायत अमिला में तो पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। इस बाबत मुहम्मदाबाद सिपाह विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रविंद्र यादव का कहना है कि बेहतर विद्युत आपूर्ति करने का प्रयास जारी है। प्रदर्शन करने वालों में आशुतोष शुक्ल, भीम, शैलेश यादव आदि शामिल थे।