फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चुनाव-लगन के चलते फूलों के दाम बढ़े

चुनाव-लगन के चलते फूलों के दाम बढ़े

Thu, 17 Apr 2014 05:31 AM IST
Mau
Mau Updated Thu, 17 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मऊ। चुनाव अपने सवाब पर है। लगन भी तेजी पर है। ऐसे में फूल के कारोबारियों की चांदी हो गई है। यूं कहे कि उनके बीसों उंगली घी में है। वैसे तो लगन के मौसम में हमेशा ही फूलों के बाजार में तेजी रहती है लेकिन इस बार चुनाव ने तो व्यापार में चार चांद लगा दिया है। इस कारण फूलों की कीमत में तीन से चार गुना इजाफा हुआ है। कीमत में आई बढ़ोत्तरी ने सभी को चकित कर दिया है। नेता से लेकर आम आदमी तक सभी हैरान है।
विज्ञापन

शुभ कार्यों के साथ विशेष अवसरों पर फूलों की आवश्यकता पड़ती है। चुनाव के समय नेताओं के स्वागत का सबसे सरल और बेहतर माध्यम फूल ही है। किसी भी वीआईपी या किसी नेता की स्वागत के लिए फूल की माला या बुकें अवश्य भेंट की जाती है। वर्तमान समय में फूलों की माला तैयार करने और जनसभा आदि के लिए बनारस, लखनऊ, कलकत्ता और दिल्ली से फूल मंगाया जा रहा है। फूलों में सबसे ज्यादा खपत गेंदा के फूल की हो रही है। उसके बाद गुलाब के फूल का नंबर आता है। इन दिनों तो नेताओं के जनसभा में गुलाब की मांग ज्यादा है। यही नहीं लगन के मौसम में मंडप से लेकर स्टेज और द्वार, कार आदि सजाने के लिए भी फूल का इस्तेमाल हो रहा है। आए दिन दुकान के पास गाड़ी सजने के लिए खड़ी रहती है। कीमत में जबरदस्त उछाल से फूलों के कारोबारी काफी उत्साहित है। चुनाव आयोग की सख्ती से बैनर, पोस्टर और होर्डिंग वाले भले ही मायूस है। वह रह-रह कर आयोग को कोस रहे हैं। जहां वह पहले बेहतर धंधा करने के लिए चुनाव का इंतजार करते थे। वहीं आयोग के एक फैसले ने उनके सारे मंसूबे पर पानी फेर दिया। वहीं फूलों के कारोबारियों काफी उत्साहित है। उन पर कोई प्रतिबंध नहीं है। ऐसे में उनका कारोबार दिन दूना रात चौगुना पनप रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले फूलों की माला का रेट 15 से 20 रुपये था लेकिन इन दिनों 30 से 40 रुपये। गुलाब, डहेलिया, जरबेटा और ग्लेडियस के दामों में भी उछाल आया है। आर्किड से तैयार होने वाले बुकें की कीमत तो आसमान छू रहा है। 100 से 200 रुपये का बुकें इन दिनों मार्केट में 500 से 550 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी त्रिलोकी और राजन ने बताया स्थानीय स्तर पर फूल की खेती नहीं होती है। गेंदा का फूल बनारस से मंगाया जाता है। जबकि आर्किड, गुलाब, डहेलिया और जरबेटा, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से मंगाते है। आने, जाने समेत अन्य खर्च के चलते उनकी कीमतों में काफी उछाल है। ऐसे में अधिक कीमत पर माला बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed